कोर्ट न्यूज

500 करोड़ के तेतुलिया वन भूमि घोटाले से जुड़े मामले में आरोपी महेंद्र सोरेन ने HC से अग्रिम जमानत याचिका ली वापस

सरकारी रिकॉर्ड से जमीन गायब कर निजी हाथों में बेचने का आरोप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
500 करोड़ के तेतुलिया वन भूमि घोटाले से जुड़े मामले में आरोपी महेंद्र सोरेन ने HC से अग्रिम जमानत याचिका ली वापस

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: 500 करोड़ के तेतुलिया वन भूमि घोटाले से जुड़े मामले में आरोपी महेंद्र सोरेन ने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है. निचली अदालत से याचिका खारिज होने के बाद महेंद्र सोरेन हाई कोर्ट पहुंचे थे. उन पर 103 एकड़ से ज्यादा संरक्षित वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री का आरोप है. उन पर सरकारी रिकॉर्ड से जमीन गायब कर निजी हाथों में बेचने का आरोप है. इस मामले में उन पर निचली अदालत में सरेंडर या गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है. 

महेंद्र सोरेन पर लगे आरोप काफी गंभीर हैं. उन पर जालसाजी, आपराधिक साजिश और सरकारी भूमि हड़पने में सहयोग का आरोप है. फर्जी डीड और पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार करने में भी उनकी भूमिका संदिग्ध है. मुख्य आरोपी शैलेश सिंह, इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है. वन विभाग और अंचल रिकॉर्ड में हेरफेर जाली दस्तावेज तैयार किया गया था.  103+ एकड़ वन भूमि को निजी घोषित कराने में उनकी मिलीभगत का आरोप है. मास्टरमाइंड शैलेश सिंह को पहले ही CID ने गिरफ्तार किया था. 

यह भी पढ़ें: पहली सैलरी मिलने से पहले जेल जाने वाले BSO नंदन कुमार को बड़ा झटका

संबंधित सामग्री

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक