धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

By : News11 Bharat
धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के धनबाद में बहुचर्चित रिंग रोड निर्माण से जुड़े मुआवजा घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकान्त पाठक और कानूनगो मिथिलेश कुमार समेत कुल 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

क्या है मामला?
यह घोटाला वर्ष 2016 (कांड संख्या 32/16) से जुड़ा है, जिसमें धनबाद रिंग रोड निर्माण के लिए मौजा-धनबाद, मनईटांड़ और दुहाटांड़ क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण किया गया था. जांच में सामने आया कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिचौलियों और फर्जी दस्तावेज धारकों के साथ मिलीभगत की. आरोप है कि बिना उचित सत्यापन के सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये का मुआवजा फर्जी लाभार्थियों को दे दिया गया, जिससे राज्य को भारी राजस्व नुकसान हुआ.

इन अधिकारियों पर गिरी गाज
चार्जशीट में कई तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें विशाल कुमार (अंचलाधिकारी), अनुपमा कुमारी (लिपिक), शंकर प्रसाद दुबे, रवींद्र कुमार और उमेश महतो शामिल हैं.

इसके अलावा पैक्स से जुड़े रामकृपाल गोस्वामी और काली प्रसाद सिंह के साथ-साथ कई बिचौलियों और फर्जी डीड धारकों जैसे सुमेश्वर शर्मा, आलोक बरियार उर्फ जैकी लाला, सुशील प्रसाद, कुमारी रत्नाकर, दिलीप गोप, बप्पी राय चौधरी, अशोक कुमार महथा और अनिल कुमार सिंह को भी आरोपी बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें- बुंडू सिविल कोर्ट निर्माण में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 9 अप्रैल को सभी अधिकारियों को किया तलब

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। <br/><br/>

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की