Major crackdown by Barhi Police: 697 kg of illegal

बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुर्गी फार्म के बंद कमरे से 697 किलो अवैध डोडा बरामद, कीमत करीब 56 लाख

नशे के कारोबार के खिलाफ बरही पुलिस ने बुधवार देर रात बड़ी सफलता हासिल की है. थाना क्षेत्र के रसोईधमना गांव स्थित एक मुर्गी फार्म में छापेमारी कर पुलिस ने 697 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया है.

By : Vaibhaw Vikram
बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुर्गी फार्म के बंद कमरे से 697 किलो अवैध डोडा बरामद, कीमत करीब 56 लाख

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क:
नशे के कारोबार के खिलाफ बरही पुलिस ने बुधवार देर रात बड़ी सफलता हासिल की है. थाना क्षेत्र के रसोईधमना गांव स्थित एक मुर्गी फार्म में छापेमारी कर पुलिस ने 697 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया है. बाजार में इसकी कीमत लगभग 56 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी. टीम ने रात में रसोईधमना स्थित मुर्गी फार्म पर दबिश दी.

कार्रवाई के दौरान फार्म परिसर में एक बंद कमरे का ताला तोड़कर तलाशी ली गई. अंदर प्लास्टिक के 47 बोरों में भारी मात्रा में डोडा छिपाकर रखा गया था. मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन से वजन कराया गया, जिसमें कुल वजन 697 किलोग्राम निकला. पुलिस का प्रारंभिक मानना है कि बरामद डोडा को अवैध कारोबार के लिए स्टॉक किया गया था. इसे आसपास के जिलों में सप्लाई करने की तैयारी थी.

बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया गया है. NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान और नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है. पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस: भवन मालिक गौरव कुमार को नहीं मिली अग्रिम जमानत
 
संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.