लोहरदगा में रेलवे पुल हादसे का बड़ा खतरा टला, कोयल नदी रेलवे ब्रिज का पिलर टूटा

By : Mansi Kumari
लोहरदगा में रेलवे पुल हादसे का बड़ा खतरा टला, कोयल नदी रेलवे ब्रिज का पिलर टूटा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के लोहरदगा जिले में कोयल नदी पर बने रेलवे पुल (Koel River Railway Bridge) के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद एक बड़ा रेल हादसा टल गया. राजधानी एक्सप्रेस और सासाराम एक्सप्रेस के सुरक्षित गुजरने के बाद रेलवे कर्मियों को पुल में दरारों का पता चला. तत्परता दिखाते हुए रांची से लोहरदगा आ रही मेमू ट्रेन (Train No. 68027) को पुल के पास ही रोक दिया गया. इस कार्रवाई से सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे से बच गई.

जानकारी के अनुसार, कोयल नदी के इस पुल का पांच नंबर पिलर पहले से मरम्मत में था. हाल ही में उसमें नई दरारें दिखाई दीं, साथ ही चार नंबर पिलर में भी दरारें नजर आने लगी. राजधानी एक्सप्रेस और सासाराम एक्सप्रेस पहले ही पुल से गुजर चुकी थी. रेलवे कर्मचारियों ने पुल की स्थिति देख कर तुरंत चेतावनी दी. यदि समय रहते ट्रेन को रोका न गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला
जैसे ही मेमू ट्रेन पुल के पास पहुंची, रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सिग्नल देकर ट्रेन को रोक दिया. ट्रेन रुकते ही यात्रियों में हल्की अफरा-तफरी मच गई लेकिन रेलवे स्टाफ ने संयम और समझदारी से यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी. सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित उतारकर रेलवे ट्रैक के सहारे पैदल पुल पार कराया गया और लोहरदगा स्टेशन तक सुरक्षित पहुंचाया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुल का निरीक्षण किया. तकनीकी टीम को बुलाकर पिलरों की स्थिति का आकलन किया गया. रेलवे प्रशासन ने एहतियातन पुल पर सभी रेल परिचालन को बंद कर दिया हैं. मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी होने तक इस रूट से कोई भी ट्रेन नहीं गुजरेगी.

रेल यातायात प्रभावित, यात्रियों को परेशानी
इस रूट पर राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 7 जनवरी तक नहीं चलेंगी. राजधानी एक्सप्रेस को वैकल्पिक मार्ग बरकाकाना से चलाया जाएगा. वहीं, मेमू ट्रेन फिलहाल नागजुआ तक ही चलेगी. इस कारण लोहरदगा, रांची और आसपास के इलाकों के हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं. दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को अपने काम और यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं.

यह भी पढ़े: थैलेसीमिया पीड़ित युग कुमार को मिली नई जिंदगी की उम्मीद, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बने उम्मीद की किरण

 

संबंधित सामग्री

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह