हाईकोर्ट

JAP के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दिकेश कुमार समेत अन्य कर्मचारियों के पक्ष में सुनाया फैसला 

JAP के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखण्ड हाईकोर्ट ने दिकेश कुमार समेत अन्य कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया.

By : Ark Sahuliyar
JAP के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दिकेश कुमार समेत अन्य कर्मचारियों के पक्ष में सुनाया फैसला 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
JAP के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखण्ड हाईकोर्ट ने दिकेश कुमार समेत अन्य कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया. कोर्ट ने सेवा से बाहर रहने की अवधि का पूरा बकाया वेतन देने का आदेश दिया है. नियुक्ति रद्द होने से दोबारा सेवा में बहाल होने तक का वेतन मिलेगा. सभी परिणामी सेवा लाभ देने का भी हाईकोर्ट ने निर्देश दिया. 

2016 में JAP में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी. चयन परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पूरी चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी. नियुक्त कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गयी थी. कर्मचारियों ने सरकार के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. 

हाईकोर्ट ने नियुक्तियां रद्द करने का आदेश निरस्त किया था. इसके बाद सभी याचिकाकर्ताओं को दोबारा सेवा में बहाल किया गया. लेकिन सेवा से बाहर रहने की अवधि का वेतन देने से सरकार ने इनकार किया था. सरकार ने 'काम नहीं, तो वेतन नहीं' के आधार पर वेतन रोकने का फैसला लिया था. 

यह भी पढ़ें- पारा शिक्षकों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जिला शिक्षा अधीक्षक को हटाने और मानदेय रोकने का आदेश रद्द 

संबंधित सामग्री

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

झारखंड उच्च न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना के एक 19 साल पुराने मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है.

देवरी थाना क्षेत्र में चितरोकुराह में घर का ताला तोड़कर दो लाख नगद सहित लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात की चोरी

देवरी थाना क्षेत्र में चितरोकुराह में घर का ताला तोड़कर दो लाख नगद सहित लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात की चोरी

चितरोकुराह में एक ही रात चोरों ने कुल चार घरों को बनाया निशाना, लाखों के सामान पर हाथ किया साफ

यूसिल की बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट के 226 ठेका मजदूरों को जबरन हटाए जाने पर धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 ने  दी राहत

यूसिल की बांदु-हुराग यूरेनियम प्रोजेक्ट के 226 ठेका मजदूरों को जबरन हटाए जाने पर धनबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट 01 ने दी राहत

ठेका कंपनी गल्फ आयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को ढाई करोड़ रुपया भुगतान का दिया आदेश

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से आक्रोश, कल बंद रहेगा पूरा गोलमुरी बाजार 

गोलमुरी में एक ही दिन में केनरा बैंक में डकैती और एक ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामलों के बाद, बाजार के लोग अपराधी घटनाओं के खिलाफ उठ खड़े हो गए हैं.