रणधीर वर्मा स्टेडियम की समस्याओं को लेकर विधायक राज सिन्हा पहुंचे निगम, मेयर ने दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रणधीर वर्मा स्टेडियम की समस्याओं को लेकर विधायक राज सिन्हा पहुंचे निगम, मेयर ने दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन

अरुण कुमार बर्णवाल

धनबाद/डेस्क:  रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में व्याप्त समस्याओं को लेकर आज धनबाद विधायक राज सिन्हा नगर निगम कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने धनबाद मेयर के समक्ष स्टेडियम में ओपन जिम की बदहाल स्थिति, क्षतिग्रस्त रनिंग ट्रैक तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से उठाया.

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि रणधीर वर्मा स्टेडियम शहर के युवाओं, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों के स्वास्थ्य और खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, लेकिन रखरखाव के अभाव में यहां की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने बताया कि ओपन जिम की कई मशीनें खराब हो चुकी हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं रनिंग ट्रैक भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान चोट लगने का खतरा बना रहता है.

इसके अलावा स्टेडियम परिसर में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी की ओर भी विधायक ने नगर निगम का ध्यान आकृष्ट कराया. विधायक ने नगर निगम प्रशासन से इन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की ताकि खिलाड़ियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.

वहीं धनबाद मेयर ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में व्याप्त सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों एवं मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे.

इस पहल से खिलाड़ियों, युवाओं एवं शहरवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही रणधीर वर्मा स्टेडियम में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

यह भी पढ़ें: पीडीएस डीलर पर फायरिंग मामला निकला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ, घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

संबंधित सामग्री

RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

टाटानगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत RPF टीम टाटा और GRP टाटा को बड़ी सफलता मिली

हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला, पुलिस ने अस्पताल मे कराया भर्ती

हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला, पुलिस ने अस्पताल मे कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहां का रहने वाला है

मुख्य सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, वसूला जुर्माना

मुख्य सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, वसूला जुर्माना

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि मुख्य सड़क पर इस तरह वाहन खड़ा न खड़ा करें जिससे यातायात प्रभावित हो

चतरा: मां भद्रकाली मंदिर के कीर्तन मंडली के पुजारी की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकता मिला शव

चतरा: मां भद्रकाली मंदिर के कीर्तन मंडली के पुजारी की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकता मिला शव

हृदयविदारक घटना से मंदिर के पुजारियों, भक्तों और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और धर्म प्रेमियों में भारी शोक की लहर है.

काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही महिला और दो वर्षीय नाती बाइक हादसे में घायल, रेफर

काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही महिला और दो वर्षीय नाती बाइक हादसे में घायल, रेफर

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अलियारपुर गांव के समीप उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई