पोटका प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत विधायक संजीव सरदार ने 17 किसानों को दिए बकरी और बतख

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पोटका प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत विधायक संजीव सरदार ने 17 किसानों को दिए बकरी और बतख

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर पोटका प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत किसानों के बीच बकरी एवं बतख (चूजा) का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका विधायक संजीव सरदार ने कुल 17 लाभुक किसानों के बीच पशुधन का वितरण किया. योजना के तहत छह किसानों को 10-10 बीमाकृत बकरी, टब, मग एवं कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराई गई, जबकि 11 किसानों को प्रति किसान 30-30 बतख चूजों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला.

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को संकल्पित हेमंत सरकार - संजीव सरदार

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हेमंत सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है. उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनने का एक सशक्त माध्यम है. मुख्यमंत्री पशुधन योजना का उद्देश्य किसानों और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे पशुपालन के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें. विधायक ने लाभुकों से पशुधन की बेहतर देखभाल करने और योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की.

योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दें अधिकारी - विधायक

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही और जरूरतमंद लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है. विधायक ने किसानों को पशुपालन से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी और उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें: गुमला:  चैनपुर के प्रेमनगर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश

संबंधित सामग्री

पलामू में गांधी जयंती पर भव्य मैराथन, अधिकारी से लेकर बच्चे-बुजुर्ग तक दौड़े; पौधारोपण भी हुआ

पलामू में गांधी जयंती पर भव्य मैराथन, अधिकारी से लेकर बच्चे-बुजुर्ग तक दौड़े; पौधारोपण भी हुआ

यह मैराथन दौड़ पलामू समाहरणालय परिसर से शुरू होकर सिंगरा अमानत नदी पुल तक आयोजित की गई.

झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की तैयारी, 8 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की तैयारी, 8 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

कुल 200 नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर तथा 106 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति होनी है.