मिट्टी का घर ध्वस्त

विशालकाय इमली का पेड़ गिरने से मिट्टी का घर ध्वस्त, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवा के बीच हुआ हादसा, परिवार के सामने रहने का संकट

By : Ark Sahuliyar
विशालकाय इमली का पेड़ गिरने से मिट्टी का घर ध्वस्त, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
चक्रवाती मौसम के प्रभाव के बीच पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित है. इसी क्रम में शुक्रवार को भरनो प्रखंड के सुपा पंचायत अंतर्गत डाडकेशा गांव में एक विशालकाय इमली का पेड़ मिट्टी के मकान पर गिर गया. पेड़ गिरने से मुंदर महली का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने बारिश के इस मौसम में रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. बताया जाता है कि शुक्रवार को तेज हवा और लगातार बारिश के दौरान अचानक विशाल इमली का पेड़ जड़ समेत उखड़कर मुंदर महली के मिट्टी के घर पर जा गिरा.  पेड़ के गिरने से घर की छत और दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि घटना के दौरान परिवार के किसी सदस्य के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि घर के क्षतिग्रस्त हो जाने से परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

पीड़ित मुंदर महली ने बताया कि बारिश के कारण घर पहले से ही कमजोर हो गया था. इसी बीच तेज हवा के दौरान विशाल पेड़ घर पर गिर गया,जिससे उनका आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के बीच परिवार को सुरक्षित रखने में काफी परेशानी हो रही है. घर रहने लायक नहीं बचा है और परिवार के सामने अब सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सुपा पंचायत के मुखिया सुशील उरांव डाडकेशा गांव पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मुखिया ने प्रशासन से आपदा प्रबंधन मद के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है,ताकि परिवार को बारिश के दौरान सुरक्षित आश्रय मिल सके. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को राहत सामग्री और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. लगातार बारिश को देखते हुए ग्रामीणों ने कमजोर मकानों और पेड़ों के आसपास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की है. 

संबंधित सामग्री

दिशा की बैठक में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की

दिशा की बैठक में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की

 लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने एवं योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में G+3 जिला अधिवक्ता संघ भवन का भव्य शिलान्यास

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में G+3 जिला अधिवक्ता संघ भवन का भव्य शिलान्यास

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर रखी आधारशिला

आरपीएफ नबीनगर की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

आरपीएफ नबीनगर की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के दो तस्कर देशी कट्टा व कारतूस के साथ चढ़े आरपीएफ नबीनगर के हत्थे

रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में 20 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लिखित शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में 20 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लिखित शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

रांची के रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में 20 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना करमा पूजा की रात हुई, जब युवती नानी घर से पूजा से वापस लौट रही थी.

पुरानी कार बेचने के नाम पर 4.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी इमरान खान गिरफ्तार 

पुरानी कार बेचने के नाम पर 4.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी इमरान खान गिरफ्तार 

धुर्वा थाना क्षेत्र में पुरानी कार बेचने के नाम पर 4.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है.