न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में 20 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना करमा पूजा की रात हुई, जब युवती नानी घर से पूजा से वापस लौट रही थी. अज्ञात तीन से चार युवकों ने उसे घर के पास से उठाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
युवती ने इस भयानक घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और उन्होंने तत्काल रातु थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई.
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित युवती का मेडिकल जांच के लिए सदर हॉस्पिटल भेजा गया है. रातु थाना की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और पीड़ित युवती के परिजनों से मामले की जानकारी ली. पुलिस अज्ञात अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रही है और इसके साथ ही टेक्निकल टीम की मदद ले रही है.
यह भी पढ़ें- पुरानी कार बेचने के नाम पर 4.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी इमरान खान गिरफ्तार