न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस ने सड़क किनारे अनियमित रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है. अभियान के दूसरे दिन लगभग 50 वाहनों के खिलाफ जुर्माने काटे गए. इसके अलावा, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है.
नेवरी गोलचक्कर और तिलता चौक पर चेकिंग की गई और बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. वाहन मालिकों और चालकों को अंतिम चेतावनी दी गई कि उन्हें दोबारा ऐसी गलती करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
यह अभियान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देशानुसार और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की अगुवाई में किया गया है. इसके तहत, वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- बुधवा लोहरा हत्याकांड: ट्रायल फेस किए आरोपी रबुल अंसारी उर्फ राजू साक्ष्य के अभाव में बरी