न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में धांधली के मामले में CID की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी अजय कुमार, संजय कुमार और रामाकृष्ण कुमार सिंह को गिरिडीह जिले के धनवार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. सभी गिरफ्तार आरोपी JSSC CGL के परीक्षार्थी हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा में अनुचित लाभ प्राप्त किया है. इन आरोपियों पर धांधली करने का आरोप लगाया गया है, जिसकी जांच चल रही है.
यह भी पढ़ें- सड़क किनारे भारी वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 50 गाड़ियों के काटे गए फाइन