भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

By : Vaibhaw Vikram
भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क:
गरीब महिलाओं को सशक्त बनाने व  रोजगार से जोड़ने के लिए पोटका प्रखंड क्षेत्र के भाटिन गांव ( जादूगोड़ा) में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र  का उद्घाटन किया व छह   सिलाई मशीन महिलाओं  को उपलब्ध कराई. इधर सिलाई मशीन पाकर  महिलाओं  के चेहरे खिल उठे. इस बाबत मुक्ति फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक अमित प्रसाद सिंह  ने कहा कि  उनका  उद्देश्य महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए  प्रोत्साहित करना व प्रशिक्षण  से जुड़े समान को उपलब्ध कराना ताकि प्रशिक्षण  प्राप्त करने के बाद महिलाएं आत्म निर्भर बन अपने व अपने परिवार की जीविका चला सके.

इधर इस मौके पर  मुक्तिधाम फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष अमित प्रसाद सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गाँव की महिलाओं को सशक्त करना एवं आत्मनिर्भर बनाना है. इसी उद्देश्य से छह सिलाई  मशीनें  बाटी गई. अंत में उन्होंने अपनी भावी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि कि जल्द ही  हर घर _एक पौधा अभियान जमशेदपुर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत जून के प्रथम सप्ताह में होगी. 

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरस्वती मुर्मू  ने की. इस मौके पर   मुक्ति धाम फाउंडेशन  के कार्यकारी निर्देशक अमित कुमार , अध्यक्ष  अनुपम सिंह  सुबोध कुमार साहू, बजरंग करुआ,राकेश गोंद, निवारण महतो, प्रदीप कर्मकार ने हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें: प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप

संबंधित सामग्री

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार