अपर समाहर्ता ने घाघरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

By : News11 Bharat
अपर समाहर्ता ने घाघरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा शुक्रवार को अपर समाहर्ता, गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाईक द्वारा प्रखंड घाघरा अंतर्गत पंचायत चपका के बरकाडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं की स्थिति एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) एवं एएनएम से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की समीक्षा की.

उन्होंने केंद्र में प्रतिनियुक्त सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वास्थ्य सहियाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने हेतु स्वास्थ्य केंद्र का नियमित एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता ने स्वयं भी स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के तहत अपना ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच कराई तथा सेवाओं की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव लिया.क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, खाद आपूर्ति पदाधिकारी, घाघरा, संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक चम्पाई सोरेन ने दी बधाई

संबंधित सामग्री

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.