होली थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता, बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

By : News11 Bharat
होली थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता, बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: राजगंज स्थित बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में होली खेलते हुए बच्चों की थीम पर विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक ऊर्जा के साथ-साथ एकाग्रता एवं समस्या समाधान कौशल का विकास करना था.

यह प्रतियोगिता विद्यालय के सहायक शिक्षक पंडित राजेश चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में संपन्न हुई. छात्राओं ने रंगों के माध्यम से होली के उत्सव, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक विविधता को बेहद सुंदर ढंग से चित्रित किया.

प्रतियोगिता में अष्टम कक्षा की छात्रा प्रियंका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सप्तम कक्षा की छात्रा नाजनी परवीन द्वितीय स्थान पर रहीं. वहीं अष्टम कक्षा की छात्रा महवीश जवी ने तृतीय स्थान हासिल किया.

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता छात्राओं को क्रमशः गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका अंजना कुमारी तथा शिक्षक बद्री विशाल सिंह चौधरी, शंकर लाल स्वर्णकार, फारूकुरफी सिद्दीकी, सुशीला कुमारी, अंगद कुमार साव सहित अन्य शिक्षकों की अहम भूमिका रही.

विद्यालय परिवार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

यह भी पढ़ें: धनबाद नगर निकाय चुनाव: तीसरे राउंड के बाद भी महापौर पद के लिए संजीव सिंह की बढ़त बरकरार

संबंधित सामग्री

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई