संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: नीलांबर-पीतांबरपुर के पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड सभागार में चल रहे डिजिटाइजेशन कैंप का उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन एवं सत्यापन कार्य की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उपायुक्त ने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान पूरी सावधानी बरती जाए. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस देश का निवासी है और पात्र है, तो उसका नाम किसी भी हाल में मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए.वहीं, जो व्यक्ति पात्र नहीं है अथवा बाहरी होने की पुष्टि होती है, उसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाए.इसके लिए एक टीम भी बनी हुई है जो इस प्रक्रिया को सरल बनाने में मदद करेंगे |
उन्होंने बीएलओ को दस्तावेजों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर नियमानुसार सत्यापन करने तथा किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मी गंभीरता से कार्य करें.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने को लेकर भी निर्देशित किया गया.
यह भी पढ़ें: पाकुड़ में भाजपा ने निकाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का मनाया जश्न