आनंदपुर में प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई

By : News11 Bharat
आनंदपुर में प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: आनंदपुर थाना क्षेत्र के डुमिरता के पाहनटोला में पशु हत्या के प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहे तीन लोगों को आनंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी में बेड़ाकेंदुदा उपमुखिया शिवलन तोपनो, बिल्कन भुइयां व संतोष लुगुन शामिल है. घटना स्थल से पुलिस ने टांगी, चापर समेत प्रतिबंधित मांस काटने के अन्य हथियार बरामद किये हैं. पशु हत्या और उसके प्रतिबंधित मांस के कारोबार से ग्रामीणों में काफी रोष है. घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे. ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी देने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर तीनों आरोपी को हिरासत में लिया. 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रामीणों के बयान पर पुलिस ने 279 बीएनएस एवं 12(1) झारखंड गोवंशीय पशु क्रूरता अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार डुमिरता डैम में काफी मात्रा में मांस की सफाई हो रही थी. इसके कारण कुछ युवकों को संदेह हुआ कि गोवंशीय पशु की हत्या की गई है. इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी गई. ग्रामीणों ने खोजबीन की तो पाहन टोला में पशु काटे जाने की पुष्टि हुई. ग्रामीणों को देखकर आरोपियों ने प्रतिबंधित मांस को ढंक दिया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो शिवलन, बिल्कन और संतोष ने संलिप्तता स्वीकार किया. तीनों आरोपियों ने बताया कि पशु की हत्या कर मांस का बिक्री किया जाना था. पशु हत्या की घटना से क्षेत्र में रोष देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: चंदवा थाना को मिला नया नेतृत्व, पुनि सह थाना प्रभारी के रूप में अशोक कुमार ने संभाली कमान

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय