रांची के आज कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, समय से पहले निपटाएं जरुरी काम

By : Mansi Kumari
रांची के आज कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, समय से पहले निपटाएं जरुरी काम

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांचीवासियों के लिए आज शनिवार का दिन बिजली कटौती की वजह से चुनौतीपूर्ण रहने वाला हैं. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने तार बदलने, कवर केबल लगाने और पोल खड़ा करने जैसे कार्य निर्धारित किए है, जिससे अलग-अलग डिवीजन में समय अनुसार बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

कोकर डिवीजन के अंतर्गत आरएमसीएच सब डिवीजन में बड़गाईं और न्यू मोरहाबादी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इनमें कृष्णा पुरी कालोनी, हरिहर सिंह रोड, प्रगतिशील कालोनी और महावीर नगर प्रभावित रहेंगे. इस दौरान ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे और एलटी लाइन के नंगे तारों को कवर केबल में बदला जाएगा.

ओरमांझी डिवीजन में भी बाधित रहेगी आपूर्ति
रांची (पूर्वी) डिवीजन के ओरमांझी सब डिवीजन में भी बिजली कटौती लागू रहेगी. इरबा बाजार, टांड़ और इरबा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक. शिवाजी नगर बूटी क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक. वहीं 11 केवी ओरमांझी-1, ओरमांझी-2 और बूटी फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे. डोरंडा डिवीजन के अनंतपुर और एचएसएल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

यह भी पढ़े: महाराष्ट्र के नासिक में दिल दहला देने वाला हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

संबंधित सामग्री

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।