शहीद दिवस

गुवा गोलीकांड शहीद दिवस की तैयारी तेज, डीसी और एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

सीएम हेमंत, कई कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों सहित भारी संख्या में आमजन के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गुवा गोलीकांड शहीद दिवस की तैयारी तेज, डीसी और एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में 8 सितंबर को आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा सह परिसंपत्ति वितरण समारोह को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुट गया है. मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों सहित भारी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है.तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को उपायुक्त  मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु प्रशासनिक टीम के साथ गुवा पहुंचे. अधिकारियों ने सबसे पहले शहीद स्मारक स्थल का दौरा किया, जहां 8 सितंबर को शहीदों को नमन किया जाएगा. यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आवागमन को दुरुस्त रखने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए.इसके उपरांत प्रशासनिक दल ने फुटबॉल मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान मंच निर्माण, वीआईपी व आम जनता की बैठने की व्यवस्था, प्रवेश-निकास द्वारों की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट अतिथियों के सुरक्षित आवागमन के लिए हेलीपैड स्थल और वाहनों के व्यवस्थित ठहराव हेतु पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया गया, ताकि यातायात बाधित न हो.

निरीक्षण के अंत में डीसी मनीष कुमार और एसपी अमित रेणु ने संबंधित अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, सुरक्षा चाक-चौबंद रखने और भीड़ नियंत्रण को लेकर सख्त हिदायत दी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आयोजन की तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उल्लेख है कि हर वर्ष 8 सितंबर को गुवा में शहीदों की याद में वृहद् कार्यक्रम आयोजित किया जाता है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने एसआईआर को लेकर पदाधिकारियों व राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

संबंधित सामग्री

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act के विरोध में 19 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

प्रधान सचिव मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर विधिसम्मत कार्रवाई करें: सरयू राय

गांजे के अवैध कारोबार पर शिकंजा, पुलिस ने 1.2 किलो गांजे के साथ 65 वर्षीय आरोपी को दबोचा

गांजे के अवैध कारोबार पर शिकंजा, पुलिस ने 1.2 किलो गांजे के साथ 65 वर्षीय आरोपी को दबोचा

बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी है. शशांक राज पुनः BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.

घाघरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

घाघरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

मायके वालों को आशंका- गला दबाकर हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाया