न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 49 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं देखभाल संबंधी जानकारी प्रदान की गई.
इस अवसर पर डॉ. सुराई मांडी ने गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें सुरक्षित मातृत्व, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, नियमित जांच एवं प्रसव पूर्व सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है. शिविर के दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई. साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष निगरानी एवं बेहतर उपचार की सलाह दी गई.
कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्मासिस्ट हिमांशु महतो, रीता महतो, अनीता महतो, चिन्मय नायक, प्रशांत मंडल, बासुदेव साव, दीपक कुमार बेरा एवं मीरा मंडल की सक्रिय भूमिका रही. वहीं सहिया शांति मंडल, मीना घाटुयारी, नुहा मुर्मु, शोभा महापात्र, स्वपना बाला, सबिता मंडल एवं दीप्ति नायक ने ग्रामीण क्षेत्रों से गर्भवती महिलाओं को शिविर तक पहुंचाने एवं जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह में ओवरटेक के दौरान स्कूल वाहन पलटा, कई बच्चे घायल