भाजपा को 'आतंकवाद' कहना राधाकृष्ण किशोर की राजनीतिक हताशा - ज्योतिरीश्वर सिंह

By : News11 Bharat
भाजपा को 'आतंकवाद' कहना राधाकृष्ण किशोर की राजनीतिक हताशा - ज्योतिरीश्वर सिंह

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: ​भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध की गई टिप्पणी पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि किशोर जी अनुभवी नेता हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जैसी लोकतांत्रिक पार्टी के खिलाफ 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद' जैसे शब्दों का प्रयोग करना उनकी स्तरहीन राजनीति को दर्शाता है.

अपनी पार्टी भूल जाते हैं किशोर जी

ज्योतिरीश्वर सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि राधाकृष्ण किशोर ने इतनी पार्टियाँ बदली हैं कि उन्हें बयान देने से पहले याद करना पड़ता है कि वे अभी किस दल में हैं. उन्होंने पुराना वाकया याद दिलाते हुए कहा कि जब किशोर जी जदयू में थे, तब वे मंच से कांग्रेस के नेताओं का बखान करने लगे थे. तब उन्हें मंच पर मौजूद साथियों ने याद दिलाया था कि वे अब कांग्रेस में नहीं, बल्कि जदयू में हैं.

​करोड़ों कार्यकर्ताओं का अपमान..

सिंह ने कहा कि वैचारिक विरोध का स्वागत है, लेकिन देश की सबसे बड़ी पार्टी को आतंकवाद से जोड़ना करोड़ों कार्यकर्ताओं और देश की लोकतांत्रिक भावना का अपमान है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान केवल राजनीतिक हताशा को दर्शाते हैं. वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व पर टिप्पणी करते समय शब्दों की मर्यादा और गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बगोदर में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय