झारखंड में बारिश-बिजली का डबल अटैक, 9 मई तक कई जिलों में खतरा

By : Vaibhaw Vikram
झारखंड में बारिश-बिजली का डबल अटैक, 9 मई तक कई जिलों में खतरा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में  गर्मी के जगह बारिश की एंट्री हो गई है. जैसा की हम सभी देख रहे हैं कि बीते 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई थी. जिसके बाद मौसम विभाग ने राज्य में 9 मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि असमय हो रही बारिश के वजह से राज्य के तापमान में गिरावट आ सकती है.

 वहीं रांची स्थित मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राज्य में सबसे अधिक बारिश बोकारो जिले के तेनुघाट में हुई है. तेनुघाट में 82.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. वहीं  खूंटी जिले में 26.5 मिमी. और राजधानी रांची में 19.6 मिमी. बारिश हुई है. राज्य के मौसम में असमय आए बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य में 9 मई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने सभी को बारिश और  गरज के दौरान सावधान रहने की चेतावनी दी है.
 
मौसम में आए अचानक बदलाव के वजह से राज्य के 24 में से 10 जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है. इन 10 जिलों में हो रही बारिश के वजह से तापमान 40 डिग्री से नीचे गिर गया है. ये 10 जिले  धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम हैं. वहीं इस सब के बीच राज्य का सबसे गर्म जिला डाल्टनगंज रहा. जहां का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
 
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बारिश के वजह से रांची के मौसम में नमी आ गई है. जिसके वजह से रांची के रात के समय लोग पंखा चलाकर नहीं बल्कि चादर ओढ़ के सो रहे हैं. वहीं मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार,  अगले दो दिनों में राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।  जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: रांची के धुर्वा में महिला के साथ स्नैचिंग, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.