झारखंड मौसम

झारखंड में आज भी बरसेंगे बदरा, 19 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गयी है.

By : Dipali Kumari
झारखंड में आज भी बरसेंगे बदरा, 19 जिलों में येलो अलर्ट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड में बीते 3-4 दिनों से लगातार हुई मूसलाधार बारिश से अब लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन बारिश का दौर अभी पूरी तरह थमा नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गयी है. कई इलाकों में आज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए आज 27 सितंबर को गढ़वा, गोड्डा, साहिबगंज, हजारीबाग, लातेहार, बोकारो, दुमका, जामताड़ा, रामगढ़, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, चतरा, लोहरदगा, पलामू और कोडरमा में येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही मौसम ख़राब होने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने की अपील की गयी है. 

राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज रविवार को रांची में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. आज रांची में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल 28 सितंबर से झारखंड का मौसम पूरी तरह साफ़ होने की संभावना है. हालांकि कुछ जगहों पर हल्की-हल्की बारिश हो सकती है. 

इसे भी पढ़ें: नंदन ऑटोमोबाइल्स वर्कशॉप के मालिक नंदन कुमार को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

संबंधित सामग्री

खूंटी में 276 पुलिसकर्मियों का तबादला, बाबू बंशी साव बने नए थाना प्रभारी

खूंटी में 276 पुलिसकर्मियों का तबादला, बाबू बंशी साव बने नए थाना प्रभारी

पुलिस केंद्र में तैनात इंस्पेक्टर बाबू बंशी साव को खूंटी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है.

पलामू: हुसैनाबाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ देर शाम की छापेमारी, दुकानों-ठेलों व होटलों की हुई जांच

पलामू: हुसैनाबाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ देर शाम की छापेमारी, दुकानों-ठेलों व होटलों की हुई जांच

पुलिस बल ने जय प्रकाश चौक, नहर मोड़, स्टेशन रोड समेत शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित दुकानों, होटलों, गुमटी एवं ठेला दुकानों की जांच की.

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

सड़क किनारे अथवा मुख्य सड़क पर अवैध रूप से यत्र-तत्र खड़े हल्के एवं भारी वाहनों के खिलाफ शनिवार को लातेहार परिवहन विभाग ने कार्रवाई की.

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

रांची के पिठोरिया क्षेत्र में स्थित एक निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण के एक चौंकाने वाले मामले की खबर सामने आई है.