न्यूज़11 भारत
झरिया/डेस्क: इंदिरा चौक झरिया के होनहार युवक राज ताँती का SSB (सशस्त्र सीमा बल) में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है. अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर राज ताँती ने यह सफलता प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती. उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे मुहल्ले का नाम रोशन हुआ है.
इस अवसर पर झरिया विधानसभा यूथ के पूर्व अध्यक्ष रवि सिंह ने राज ताँती को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी. स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने राज की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी. राज ताँती की इस सफलता से मुहल्ले में हर्ष और उत्साह का माहौल है. सभी ने उनके साहस, संघर्ष और समर्पण की सराहना करते हुए ईश्वर से उनके सफल और गौरवशाली भविष्य की कामना की.
यह भी पढ़े: रांची: सांसद खेल महोत्सव का समापन आज, वर्चुअल माध्यम से PM मोदी होंगे शामिल