न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के नागरिकों में लोक भवन, रांची उद्यान देखने के प्रति उत्साह एवं बढ़ती सहभागिता को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित अवधि (2 फरवरी से 8 फरवरी, 2026) को आगामी एक सप्ताह के लिए विस्तारित करने का निर्देश दिया है. अब लोक भवन, रांची उद्यान 15 फरवरी, 2026 तक आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन हेतु खुला रहेगा.
उद्यान भ्रमण का समय पूर्व की भांति प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है. लोक भवन उद्यान का भ्रमण करने के इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जांचोपरांत अपराह्न 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता, सांसद राजीव प्रताप रूडी कर रहे केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कांफ्रेंस