न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः रांची नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स और बकाया राशि की वसूली को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में निगम ने सराय रोड, अपर बाजार स्थित एक दुकान को सील कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, अपर बाजार में स्थित यह दुकान बच्चा नारायण सिंह के कब्जे में थी, जिस पर लंबे समय से नगर निगम का भारी बकाया चला आ रहा था. निगम अधिकारियों ने बताया कि दुकान का कुल बकाया रेंट 37 लाख 49 हजार 782 रुपये हो गया था.
बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं किए जाने पर नगर निगम ने नियमों के तहत यह कार्रवाई की. निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर और किराया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें- 700 किलो डोडा पाउडर की तस्करी मामले में जेल में बंद आरोपी राजू भगत को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज
रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकाया रेंट को लेकर अपर बाजार में बच्चा नारायण सिंह की दुकान सील
संबंधित सामग्री
मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा
वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.
PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां
हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.
सिमडेगा: शहरी क्षेत्र केलाघाघ के करीब पहुंचा 25 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग और पुलिस अलर्ट
हाथियों का झुंड केलाघाघ के चिमटी घाट के आसपास विचरण कर रहा था.
चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज
आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.
करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार
रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.