रांची नगर निगम की सख्त कार्रवाई, स्वीकृत भवन प्लान के उल्लंघन पर तीन दुकानों को किया गया सील

By : Ark Sahuliyar
रांची नगर निगम की सख्त कार्रवाई, स्वीकृत भवन प्लान के उल्लंघन पर तीन दुकानों को किया गया सील

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची नगर निगम द्वारा शहर के व्यावसायिक एवं आवासीय भवनों की लगातार जांच की जा रही है. इसी क्रम में निर्देशानुसार आज (12 मार्च) को बरियातू रोड स्थित संत तुलसी अपार्टमेंट में अवस्थित तीन दुकानों

  • कमल किंगर, संचालक के०के० मेगा मार्ट
  • स्नेहा कुमारी, सचालक ट्रेंडी शू
  • आयुष भूषण, संचालक टाइल्स मार्ट

का ट्रेड लाइसेंस पूर्व में रद्द कर दिया गया था. साथ ही तीनों संचालकों को स्वीकृत भवन प्लान के विपरीत गैलरी में दुकान संचालन करने के कारण अपने-अपने प्रतिष्ठान खाली करने का निर्देश भी दिया गया था. इसके बावजूद दुकानों का संचालन जारी रहने पर नगर निगम की टीम द्वारा आज नियमों के उल्लंघन के कारण तीनों दुकानों को विधिसम्मत रूप से सील कर दिया गया. रांची नगर निगम द्वारा शहर में झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 एवं झारखंड भवन उपविधि के अनुपालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ये भी पढ़ें- CEO ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियों से संबंधित जानकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से किया साझा

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.