'ऑपरेशन मुस्कान'
एक्सक्लूसिव

रांची पुलिस की पहल ने जीता दिल: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 100 से ज्यादा लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल

रांची पुलिस की एक सकारात्मक पहल ने दर्जनों लोगों के चेहरों पर खोई हुई मुस्कान लौटा दी है.

By : Ark Sahuliyar
रांची पुलिस की पहल ने जीता दिल: 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत 100 से ज्यादा लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची पुलिस की एक सकारात्मक पहल ने दर्जनों लोगों के चेहरों पर खोई हुई मुस्कान लौटा दी है. पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत महीनों और वर्षों पहले गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे जा रहे हैं. 

रांची पुलिस ने तकनीकी निगरानी और CEIR पोर्टल की मदद से गुम और चोरी हुए सैकड़ों मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इनमें से पिछले एक महीने में ही 100 से अधिक मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए, जिसके बाद लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली. पुलिस के इस अभियान को तकनीकी दक्षता (Technical Proficiency) के साथ-साथ जनसेवा की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है. मोबाइल वापस मिलने से लोगों का पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत हो रहा है.

हर महीने 25 तारीख को 'मुस्कान' कार्यक्रम
रांची पुलिस की ओर से 'ऑपरेशन मिशन मुस्कान' के तहत हर महीने की 25 तारीख को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन कार्यक्रमों के दौरान बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे जाते हैं. पुलिस की इस पहल का उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यमों से ट्रैक कर बरामद करना और उन्हें सुरक्षित तरीके से उनके मालिकों तक पहुंचाना है. ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के जरिए पुलिस की कार्यप्रणाली में तकनीक के इस्तेमाल के साथ-साथ लोगों के बीच विश्वास कायम करने की कोशिश भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC की 22 परीक्षाओं को रद्द करने का मामला: APP परीक्षा रद्द किए जाने का मामला भी भी पहुंचा HC, रिट याचिका दाखिल

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता