रांची के इस्तियाक रहमान ने UPSC में हासिल की 354वीं रैंक, शहर का बढ़ाया मान

By : Ark Sahuliyar
रांची के इस्तियाक रहमान ने UPSC में हासिल की 354वीं रैंक, शहर का बढ़ाया मान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के डोरंडा स्थित मानिटोटोला, फिरदौस नगर के निवासी इस्तियाक रहमान ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है. उन्हें इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 354वीं रैंक प्राप्त हुई है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और स्थानीय लोगों में खुशी और गर्व का माहौल है.

इस्तियाक रहमान फिलहाल हैदराबाद में गृह मंत्रालय के अधीन हैदराबाद एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. बताया जाता है कि वे पिछले करीब छह महीनों से इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. नौकरी के साथ-साथ उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जारी रखी और कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की.

उनकी इस उपलब्धि को रांची के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस्तियाक रहमान की सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में की गई तैयारी से किसी भी बड़ी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- रांची जिला के 3 लाख 87 हजार 174 मंईयां योजना लाभुकों के खाते में ट्रांसफर की गए सम्मान राशि 

संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.