रांची के विडोरा बार एंड रेस्टोरेंट में चल रहा था नशे का कारोबार, जिला प्रशासन ने लगाया 70000 रुपए का जुर्माना

By : Ark Sahuliyar
रांची के विडोरा बार एंड रेस्टोरेंट में चल रहा था नशे का कारोबार, जिला प्रशासन ने लगाया 70000 रुपए का जुर्माना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची उत्कर्ष कुमार के निर्देश पर  जिला प्रशासन द्वारा लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कई बार एवं लॉन्ज में कोटपा अमेंडमेंट अधिनियम 2021 के तहत कई बार में छापेमारी की गई. अभियान के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर प्लाजा चौक स्थित विडोरा बार एंड लॉन्ज की तलाशी ली गई जहां पर लोगों को हुक्का परोसा जा रहा था. प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान मालिक एवं हुक्का का सेवन कर रहे लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए कुल रुपए 70 हजार का जुर्माना लगाया एवं बार संचालक को हिदायत दी गई की भविष्य में अगर इस तरह का कृत्य दोहराने पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी उनके प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा.

अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची द्वारा विशेष जांच टीम का गठन किया गया है जो की औचक निरीक्षण करते हुए ऐसे प्रतिष्ठा एवं लोगों पर कार्रवाई करने का काम कर रही है. ज्ञात हो कि झारखंड राज्य का रांची पहला जिला है जिसे स्मोक फ्री घोषित किया गया है साथ ही सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू संबंध पद्धार्थ का सेवन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है एवं शैक्षणिक संस्थान, सरकारी भवन, कार्यालय, अस्पताल के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का तंबाकू एवं तंबाकू संबंधी पदार्थ की बिक्री नहीं की जा सकती है जिला प्रशासन द्वारा ऐसे कृति करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- रांची के सेंट जॉन हाई स्कूल में हंगामा, शिक्षकों पर छात्रों से मारपीट का आरोप, अभिभावकों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.