रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क: चाईबासा में रोटरैक्ट क्लब चाईबासा द्वारा झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में 12वीं रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री रानी गुप्ता को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर रोटरैक्ट क्लब चाईबासा के सदस्यों द्वारा सुश्री रानी गुप्ता को मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई.
सुश्री रानी गुप्ता का चयन JSSC CGL परीक्षा के माध्यम से सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (Assistant Section Officer) के पद पर हुआ है. वर्तमान में वे वित्त विभाग, सचिवालय, रांची में कार्यरत है. सुश्री रानी गुप्ता न्यू कॉलोनी, नीमडीह की निवासी है. इनके आवास का नाम “मातृछाया” है. इनकी माता का नाम श्रीमती नीलिमा गुप्ता, पिता का नाम पदम प्रसाद गुप्ता एवं बड़ी बहन श्रीमती शिल्पा गुप्ता है. रोटरैक्ट क्लब चाईबासा ने कहा कि सुश्री रानी गुप्ता की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. क्लब को गर्व है कि ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर मिला. कार्यक्रम में रोटरैक्ट क्लब चाईबासा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.
यह भी पढ़े: भारत निर्वाचन आयोग ने IICDEM 2026 की तैयारी के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का सम्मेलन किया आयोजित