5 नवंबर से 20 दिसंबर तक होगी बरमसिया पुल की मरम्मत, 45 दिनों तक पुल से यातायात पर रहेगी रोक

By : News11 Bharat
5 नवंबर से 20 दिसंबर तक होगी बरमसिया पुल की  मरम्मत, 45 दिनों तक पुल से यातायात पर रहेगी रोक

प्रियेश कुमार/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: बरमसिया ओवरब्रिज की पांच नवंबर से 20 दिसंबर तक मरम्मत होगी. इन 45 दिनों तक इस ओवर ब्रिज से होकर वाहनों के आने जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी. ब्रिज के गार्ड वॉल, सड़क तथा रिटेनिंग वॉल की मरम्मत होगी. जल्द ही बरमसिया ओवर ब्रिज के लिए वैकल्पिक सड़क का निर्धारण किया जायेगा. डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को बरमसिया पुल की मरम्मत कार्य को प्रारंभ करने के लिए समाहरणालय में बैठक हुई.

 बैठक में 5 नवंबर से 20 दिसंबर तक पुल को हर बंद रखने का निर्णय लिया गया.  डीसी ने अधिकारियों से कहा कि इस दौरान 45 दिनो के लिए वैकल्पिक मार्ग चिन्हित कर ट्रैफिक व्यवस्था सुगम करे तथा आमजन को सूचना दें, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या जिलेवासियों को ना हो.

डीसी के निर्देश पर बैठक के बाद, एसडीएम, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी, पथ निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारियों ने बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज का दौरा किया और वैकल्पिक मार्गों की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान रूट डायवर्ट करने, सड़कों से अतिक्रमण हटाने, आवश्यकता अनुसार सड़क को वन वे करने, अतिरिक्त ट्रैफिक के जवानों की प्रतिनियुक्ति करने समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. मौके परनगर आयुक्त  रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी  राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल  मिथिलेश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार, रेलवे के पदाधिकारी, नगर निगम के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे

यह भी पढ़ें: हैरतअंगेज: बेटे ने पिता को मृत घोषित कर अपनी पत्नी के नाम कर दी जमीन रजिस्ट्री

संबंधित सामग्री

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.