गढ़वा में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर की गई रोड सेफ्टी काउंसलिंग

By : News11 Bharat
गढ़वा में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर की गई रोड सेफ्टी काउंसलिंग

अरुण कुमार यादव/न्यूज 11 भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में यातायात नियमो के प्रति जागरूकता को लेकर गढ़वा जिला परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान बताया गया कि यातायात नियमो के तहत वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है. सड़क पर वाहन चालको को मोबाइल का उपयोग पूरी तरह वर्जित है. यातायात कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है. इसके साथ हिट एंड रन एवं गुड समरिटन के बारे मे बताया गया. इसके साथ ही सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पैंपलेट सभी चालकों को बांटा गया. किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को दो हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है. इसके अलावे दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है. उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत दो हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके. साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके. किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर दो लाख एवं गंभीर रूप से घायल होने पर पचास हजार का प्रावधान है. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा, नीरज पाण्डेय सहित अन्य शामिल थे.

यह भी पढ़ें: नववर्ष पूर्व अवैध मदिरा विरुद्ध अभियान के तहत विदेशी शराब विनिर्माण केंद्र का उद्भेदन

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.

रांची: DSPMU का आज तीसरा दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU का आज तीसरा दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

क्षांत समारोह में कुल 6415 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी.

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

आशंका जताई जा रही है कि बस में किसी यात्री द्वारा सामान के साथ अवैध रुप से पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें आग लगने के बाद तेजी से आग फैल गई. 

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया