रांची: सांसद खेल महोत्सव का समापन आज, वर्चुअल माध्यम से PM मोदी होंगे शामिल

By : News11 Bharat
रांची: सांसद खेल महोत्सव का समापन आज, वर्चुअल माध्यम से PM मोदी होंगे शामिल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में 20 सितंबर से आयोजित हुए सांसद खेल महोत्सव का समापन आज किया जा रहा हैं. यह कार्यक्रम ओटीसी मैदान से आयोजित किया गया हैं. समापन समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे. खेल महोत्सव में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रांची लोकसभा क्षेत्र से मैराथन में 25 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया, जबकि साइक्लोथन में 5 हजार से अधिक युवा शामिल हुए. फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 147 टीमों ने हिस्सा लेकर खेल महोत्सव की रौनक बढ़ाई. इस अवसर पर फुटबॉल खिलाड़ी सरस्वती कुमारी और तीरंदाजी खिलाड़ी दिनेश बेदिया भी मौजूद रहेंगे और युवाओं से संवाद करेंगे.

“फिट युवा, विकसित भारत” के तहत आयोजित इस खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था. सांसद खेल महोत्सव में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें फुटबॉल, तीरंदाजी, मैराथन और साइक्लोथन प्रमुख रहे.

यह भी पढ़े: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, लॉरी और बस की टक्कर में 9 की मौत, कई घायल
 
संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.