Jharkhand Weather: झारखंड में तपती गर्मी और उमस का कहर! आज हो सकती है बारिश

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में तपती गर्मी और उमस का कहर! आज हो सकती है बारिश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंडवासियों के लिए मौसम की स्थिति फिलहाल चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं. प्रदेश में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं. कभी न्यूनतम तापमान में गिरावट तो कभी बढ़ोतरी और अब अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक पहुंच चुका हैं. साथ ही कई जिलों में बारिश की चेतावनी ने मौसम को और भी अस्थिर बना दिया हैं.

पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हुई हैं. खूंटी में जहां पहले न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री था, वहां अब 14.5 डिग्री दर्ज किया गया.जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री, डाल्टनगंज और पाकुड़ में 17.2 डिग्री और अन्य जिलों में 17-18 डिग्री के बीच दर्ज की गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज ये तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे रात में भी लोगों को उमस और गर्मी का अनुभव होगा.

जमशेदपुर और आसपास के जिलों में बारिश का खतरा
जमशेदपुर में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है और यहां गरमी के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई हैं. इससे उमस और बढ़ सकती हैं. वहीं, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई हैं. बारिश के कारण स्थानीय लोगों को उमस भरा मौसम अनुभव होगा.

उत्तर-पूर्व और दक्षिणी जिलों में भी अधिक तापमान
झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिले जैसे देवघर, पाकुड़, साहिबगंज और दुमका में न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री तक रहेगा. वहीं, दक्षिणी जिले जैसे सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंगभूम में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक देखा जा सकता हैं. अधिकतम तापमान लगभग हर जिले में 36-37 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी की तीव्रता महसूस होगी. प्रदेश के मौसम में अब स्थिरता नहीं दिख रही हैं. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि उमस भरा और अस्थिर मौसम अगले 24 घंटों में जारी रह सकता हैं. 

यह भी पढ़े: खूंटी में आपसी रंजिश में पिता-पुत्र को मारी गई गोली, पिता की मौत... बेटा गंभीर रूप से घायल 
 
संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.