पाटन CHC

पलामू: पाटन CHC में SDO का औचक निरीक्षण, प्रभारी समेत 14 डॉक्टर-कर्मी मिले गायब; गृह रक्षक ने पहले ही बना रखी थी हाजिरी

डॉ. रामाश्रय रजिस्टर में साइन करके गायब मिले, जिनके बारे में पता चला कि वे सरकारी अस्पताल में हाजिरी लगाकर बाहर अपना निजी क्लीनिक चलाते हैं.

By : Dipali Kumari
पलामू: पाटन CHC में SDO का औचक निरीक्षण, प्रभारी समेत 14 डॉक्टर-कर्मी मिले गायब; गृह रक्षक ने पहले ही बना रखी थी हाजिरी

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 

सदर अनुमंडल पदाधिकारी  संजय पांडेय ने पाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई गंभीर गड़बड़ियां और भारी लापरवाही उजागर हुई. एसडीओ के पहुंचते ही अस्पताल में जांच के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत कुल 14 डॉक्टर और कर्मी ड्यूटी से नदारद पाए गए, हद तो तब हो गई जब गृह रक्षक पूनम कुमारी मौके से गायब थीं, लेकिन उन्होंने अगले दिन तक की अग्रिम हाजिरी पहले ही बना रखी थी. वहीं, डॉ. रामाश्रय रजिस्टर में साइन करके गायब मिले, जिनके बारे में पता चला कि वे सरकारी अस्पताल में हाजिरी लगाकर बाहर अपना निजी क्लीनिक चलाते हैं.

निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर गायब था और टीकाकरण व वैक्सीन की स्टॉक पंजी अद्यतन नहीं रखी गई थी. प्रभारी डॉक्टर की टेबल पर एक प्राइवेट पैथोलॉजी लैब का कार्ड भी मिला, जिससे निजी लैब को बढ़ावा देने का संदेह जताया गया है, जांच के 20 मिनट बाद पहुंचे एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को डॉ. आनंद कुमार महतो बताया, लेकिन न तो वे डॉक्टर के परिधान में थे और न ही रजिस्टर में उनका नाम दर्ज था.

अस्पताल की स्थिति इतनी बदहाल थी कि ओपीडी और ड्रेसिंग रूम समेत पूरे परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी और बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की कोई व्यवस्था नहीं थी। इतने बड़े स्वास्थ्य केंद्र में एक भी मरीज भर्ती नहीं पाया गया, जो अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करता है.अब देखने वाली बात है कि ऐसी स्थिति में क्या कुछ जिला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जा सकती है या फिर कोई कड़ा दिशा निर्देश दिया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई! ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से 66.75 लीटर अवैध शराब बरामद

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता