न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के दुमका जिले में आज रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई. हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के बरदेही गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल हैं.
सूचना के अनुसार, घर में सो रहे पत्नी आरती (24), बेटी रोही (4) और बेटे विराज (2) की धारदार हथियार से हत्या की गई. वहीं, पति बीरेंद्र मांझी (30) का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बरामद हुआ. सुबह ग्रामीणों ने जब लाशें देखीं तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड एवं फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं. मृतक के पिता मनोज मांझी ने बताया कि बीरेंद्र और आरती की शादी छह साल पहले हुई थी. परिवार इस घटना से सदमे में हैं. पुलिस ने कहा है कि जांच तेजी से जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.
यह भी पढ़े: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में किन्नरों का देर रात जोरदार हंगामा, किया सड़क जाम