विशेष गहन पुनरीक्षण

70-सिमडेगा और 71-कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर कार्य में आई तेजी

एसआईआर अभियान निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
70-सिमडेगा और 71-कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर कार्य में आई तेजी

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में मतदाता प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में लगातार प्रगति दर्ज की जा रही है. 

21 जुलाई 2026 को शाम 8 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 70-सिमडेगा (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,46,883 मतदाताओं में से 2,22,676 मतदाताओं के प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं. जो कुल 90.19 प्रतिशत है. पिछले एक दिन में इसमें 3.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में पाकरटांड़ प्रखंड 98.30 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है, जबकि कुरडेग में 3.94 प्रतिशत की सर्वाधिक दैनिक बढ़ोतरी दर्ज की गई.

वहीं, 71-कोलेबिरा (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,11,759 मतदाताओं में से 2,02,595 मतदाताओं के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो 95.67 प्रतिशत है. यहां पिछले  एक दिन में  3.05 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. ठेठईटांगर प्रखंड 100 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है.

जिला प्रशासन, सिमडेगा ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया है, ताकि एसआईआर अभियान निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के मलगो जंगलीटोली में पांच दिवसीय जोड़ा खस्सी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में शामिल हुए विधायक

संबंधित सामग्री

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी गुट को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी गुट को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

पश्चिम बंगाल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने  तृणमूल कांग्रेस में हुए दो फाड़ के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है.

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गड्ढे में गया ट्रॉली का पहिया, झटके से टूटा धुरा

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

सबसे अच्छा होगा 21 दिनों के अन्दर करवा लें रजिस्ट्रेशन, अधिसूचना हो चुकी जारी, 1 अक्टूबर हो नियम लागू