एंटी क्राइम और ट्रैफिक चेकिंग अभियान

दशहरा है तो क्या हुआ, न रहे असावधान! पलामू में दशहरा को लेकर चल रहा एंटी क्राइम और ट्रैफिक चेकिंग अभियान

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों के कट रहे चालान, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटा प्रशासन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
दशहरा है तो क्या हुआ, न रहे असावधान! पलामू में दशहरा को लेकर चल रहा एंटी क्राइम और ट्रैफिक चेकिंग अभियान

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू में आगामी दुर्गा पूजा दशहरा त्योहार को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के दिशा-निर्देश पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

इस अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई. पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों पर विशेष रूप से शिकंजा कसते हुए बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहन चालकों को पकड़ा. इसके साथ ही, चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट न लगाने पर भी उनके चालान काटे गए. मौके पर मौजूद  ट्रेफिक प्रभारी ने वाहन चालकों को पहले भी सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया था, लेकिन नियमों की अवहेलना जारी रहने पर अब सभी के चालान काटकर अग्रेतर कार्रवाई के लिए डीटीओ पलामू के पास भेज दिए गए हैं.

ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है. इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार आम नागरिकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, हमेशा हेलमेट पहनने और सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के लिए BCCI ने सलेक्शन में चौंकाया, भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी, T-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान

संबंधित सामग्री

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने थाने का किया भौतिक निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने थाने का किया भौतिक निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विधि-व्यवस्था संधारण व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख आयोजन स्थलों पर होगी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती व प्रभावी निगरानी

जनवरी से बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना से 32 गांवों का पानी बंद, डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

जनवरी से बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना से 32 गांवों का पानी बंद, डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कोटखास में स्थित बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना पिछले करीब नौ माह से बंद पड़ी है.

पतरातू में PVUNL ने स्थानीय उपयोगकर्ताओं और सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए प्रथम ऐश यूजर मीट का आयोजन किया

पतरातू में PVUNL ने स्थानीय उपयोगकर्ताओं और सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए प्रथम ऐश यूजर मीट का आयोजन किया

प्रतिभागियों ने फ्लाई ऐश एवं बॉटम ऐश के संभावित उपयोगों, तकनीकी पहलुओं को समझने के साथ-साथ भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया

मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कैंप में पहुंचे पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कैंप में पहुंचे पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मी गंभीरता से कार्य करें

CM हेमंत सोरेन से मिला पंजाबी हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल

CM हेमंत सोरेन से मिला पंजाबी हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए किया सादर आमंत्रित