अमित दत्ता/न्यूज11 भारत
सोनाहातु/डेस्क: सोनाहातु पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 मवेशियों को मुक्त कराया और एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत लगातार पशु तस्करों पर नकेल कसी जा रही है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशियों की अवैध तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है.
सोनाहातु पुलिस ने बताया कि जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अब तक की कार्रवाइयों से तस्करों में भय व्याप्त है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि पशु क्रूरता अधिनियम और गोवंश संरक्षण से जुड़े कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि मवेशी तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लग सके.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में दुर्गा-पूजा के दौरान सुगम यातायात के लिए थाना प्रभारी की अनूठी पहल, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम