स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी का बड़ा फैसला, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष OPD शुरू

By : Ark Sahuliyar
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी का बड़ा फैसला, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष OPD शुरू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष OPD शुरू करने का बड़ा फैसला किया है.  मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी द्वारा लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान और समान स्वास्थ्य अधिकार देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है. राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए विशेष ओपीडी (OPD) सेवाएँ शुरू की जा रही हैं, जहाँ उन्हें बिना किसी भेदभाव के सम्मानजनक ढंग से जांच, परामर्श और इलाज मिल सकेगा. 

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा “सम्मान स्वास्थ्य सेवा” व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसके तहत ट्रांसजेंडर समुदाय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष चिकित्सा सेवाएँ और मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. सभी अस्पतालों के डॉक्टर, नर्स और स्टाफ को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता और पेशेवर व्यवहार के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उनकी गरिमा और अधिकार सुरक्षित रहें. सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि यह पूरी व्यवस्था शीघ्रतम प्रभाव से लागू की जाए, ताकि ट्रांसजेंडर समुदाय को तुरंत राहत, सम्मान और समर्पित चिकित्सा सेवा मिल सके.

height=564

ये भी पढ़ें- JSSC पेपर लीक मामले को लेकर UP से गिरफ्तार किए गए आरोपी विनय शाह को लाया गया कोर्ट
 
संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.