हादसा

घाघरा में रफ्तार का कहर: तीखे मोड़ पर पलटा टेंपो, यात्री गंभीर रूप से घायल

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को टेंपो से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा में रफ्तार का कहर: तीखे मोड़ पर पलटा टेंपो, यात्री गंभीर रूप से घायल

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के पुराने पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को तेज रफ्तार टेंपो पलट जाने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया.  जानकारी के अनुसार टेंपो (JH 9363) घाघरा से लोहरदगा की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन काफी तेज गति में था. पुराने पेट्रोल पंप के पास स्थित तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में टेंपो पर सवार आदर पोड़ी सरना निवासी 55 वर्षीय एतवा उरांव नीचे गिर गए और टेंपो के नीचे दब गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को टेंपो से बाहर निकाला और उसी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. बाद में परिजनों को सूचना देकर घायल को उनके साथ घर भेज दिया गया. घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धूमधाम से आयोजित हुआ 'सावन महोत्सव

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.