मेदिनीनगर में श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 105वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, गूंजा ‘आनंद’ का स्वर

By : Vaibhaw Vikram
मेदिनीनगर में श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 105वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, गूंजा ‘आनंद’ का स्वर

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
​मेदिनीनगर के स्थानीय नई मुहल्ला स्थित आनंद मार्ग जागृति में सुबह आनंद मार्ग के संस्थापक प्रभात रंजन सरकार 'श्री श्री आनंदमूर्ति जी' का 105वां जन्मदिवस 'आनंद पूर्णिमा उत्सव' के रूप में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. 1921 में जमालपुर (बिहार) में जन्मे बाबा के इस जन्मोत्सव पर जिले भर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया.

​कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह भजन, कीर्तन और सामूहिक साधना से हुआ. इसके पश्चात एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो स्टेशन रोड, चर्च रोड, कचहरी चौक, सरकारी बस डिपो और शदिक चौक जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस जागृति परिसर पहुंची. इस दौरान "मानव-मानव एक है, मानव का धर्म एक है" के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. शोभायात्रा का उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश प्रसारित करना था.

प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
​उत्सव के दौरान तांडव और कोशिकी नृत्य प्रतियोगिताओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, इसके साथ ही बच्चों के लिए पेंटिंग और क्विज जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, आध्यात्मिक पक्ष को मजबूत करते हुए श्री श्री आनंदमूर्ति जी द्वारा प्रदत्त 'आनंदवाणी' का वाचन मगही, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी और नागपुरी सहित कई क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में किया गया, जो भाषायी विविधता और वैश्विक एकता का प्रतीक बना.

​वरिष्ठ आनंदमार्गी बैद्यनाथ जी ने गुरुदेव के दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मानवता के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान के लिए साधना का मार्ग प्रशस्त किया. कार्यक्रम में परमब्रह्म की कृपा और साधना के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया गया कि मनुष्य को अपने सुख-दुख के लिए ईश्वर को दोष देने के बजाय साधना के माध्यम से उनकी करुणा को समझने का प्रयास करना चाहिए.

​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में भुक्ति प्रधान मधेश्वर जी, विश्वनाथ जी, लक्ष्मण जी सरोज, अखिलेश, अरविंद, प्रदीप, रामस्वरूप, मणिकांत, दीपक, शंकरसन, रेणु, मधुबाला, शारदा और पूनम सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं का सक्रिय योगदान रहा,  यह उत्सव मानवता के कल्याण और आत्म-साक्षात्कार के प्रति अटूट आस्था के साथ संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: जल्द जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 3.75 लाख छात्रों के भविष्य दाव पर

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार