हेरहंझ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एसएसबी का नागरिक कल्याण कार्यक्रम सम्पन्न

फुटबॉल मैच, सिलाई मशीन प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच, जागरूकता कार्यक्रम और परिसंपति वितरण

By : News11 Bharat
हेरहंझ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एसएसबी का नागरिक कल्याण कार्यक्रम सम्पन्न

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क:  सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं बटालियन, चतरा के तत्वावधान में सोमवार को हेरहंज प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, मेराल के खेल मैदान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसबी के उप-महानिरीक्षक  मानवेन्द्र नेगी ने किया. इस अवसर पर कमांडेंट संजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, थाना प्रभारी  कृष्णपाल सिंह पवैया, हेरहंज मुखिया प्रीति कुजूर, चिरु पंचायत के मुखिया हीरामणि लकड़ा एवं तासु पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल उरांव भी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के तहत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सहारा क्लब होंजर ने रोशनी क्लब, चाईं को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए.कार्यक्रम के दौरान बीस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन भी किया गया, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त 10 महिलाओं को सिलाई मशीनें एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए. इसके अतिरिक्त 6 बच्चों को साइकिल, तथा वृद्ध, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, सोलर लाइट एवं कृषि उपकरण वितरित किए गए.

इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर में एसएसबी के चिकित्सकों द्वारा स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं. शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं बीमारियों से बचाव के उपाय बताना था.मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक मानवेन्द्र नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि एसएसबी द्वारा प्रतिवर्ष नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का आश्वासन दिया.कार्यक्रम का संचालन एसएसबी प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया एवं पार्थ घोष ने किया. मौके पर एसएसबी के पदाधिकारी,जवान एंव काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व में महिलाओं को मिल रहा हुनर से रोजगार का संबल, 30 महिलाएं ले रहीं प्रशिक्षण

संबंधित सामग्री

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था