न्यूज़11 भारत
चक्रधरपुर/डेस्क: राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर चक्रधरपुर से टाटानगर के बीच पथराव हुआ हैं. वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस ट्रेन चक्रधरपुर स्टेशन से रवाना होने के थोड़ी देर बाद कोच पी-3 पर अचानक पथराव शुरू हो गया. सटीक लोकेशन अभी साफ नहीं है, लेकिन यह टाटानगर और राजखरसावां के बीच का इलाका बताया जा रहा हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पथराव की आवाज से कोच के अंदर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन के डिब्बे पर कई जगह निशान पड़ गए, लेकिन राहत की बात है कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ. रेलवे ने आगे की कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर आरपीएफ प्रभारी कमलेश सोरेन ने मामला दर्ज कर लिया गया है और संभावित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चल रहा हैं. रेल पुलिस दोषियों की पहचान में जुटी हैं. रेलवे ने अपील अधिकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं और लोगों से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने को कहा हैं.
यह भी पढ़े: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को फिर से मतदान