Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न, धनबाद-बोकारो में झमाझम बारिश.. IMD ने जारी किया अलर्ट

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न, धनबाद-बोकारो में झमाझम बारिश.. IMD ने जारी किया अलर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने आज अचानक करवट ली हैं. राजधानी रांची में दोपहर में तेज धूप के बाद शाम तक आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन बारिश की रिकॉर्डिंग नहीं हुई. वहीं धनबाद और बोकारो जैसे जिलों में अच्छी‑खासी झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, आज झारखंड के 6 जिलों में घनघोर बादल और बारिश की संभावना बनी हुई हैं.

अगले 24 घंटे में फिर बदलाव का अनुमान
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 24 घंटों में झारखंड में मौसम में फेरबदल देखने को मिलेगा. पहले 11 मार्च के बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अब 16 मार्च तक उत्तर‑पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में लगातार बारिश और वज्रपात की आशंका है. इस बदलाव का कारण बंगाल की खाड़ी में बना अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बताया जा रहा है, जिसका असर राज्य के कई हिस्सों में नजर आ रहा हैं.

बारिश और तेज हवाओं के लिए 6 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने खासतौर पर देवघर, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और जामताड़ा जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) और वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की हैं. इन जिलों में उमस और तेज हवा के बीच लोगों को धूप से राहत मिलने की भी संभावना हैं.

यह भी पढ़े: LPG सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक 
 
संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार