विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिलाअंतर्गत चांडिल प्रखंड का तामुलिया पंचायत कार्यालय इन दिनों लूट का अड्डा बन गया है. यहां पैसा फेंको तमाशा देखों की तर्ज पर मृत्य-जन्म प्रमाण पत्र आधे घंटे में ही आपको थमा दिया जाएगा. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जादूगोड़ा के धर्मडीह गांव का जहां मृतक मूलक रानी देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र आधे घंटे में 1500 रुपये घूस की रकम मिलते ही आज शनिवार को जारी कर दिया गया. जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर डी 202620043510000091 है. जबकि इसके पूर्व मृतक के परिजन पंचायत भवन ( निकट, ब्रह्मानंद अस्पताल) में मृत्य प्रमाण पत्र के लिए महीनों से चक्कर काट रहे थे. मामला जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह गांव का है
तामुलिया पंचायत का पूर्व उपमुखिया गोराई करता है सौदेबाजी!
जमशेदपुर स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल से सटे तमोलिया पंचायत भवन में भ्रष्टाचार चरम पर है. जन्म या मृत्य प्रमाण पत्र में राशि का भुगतान होते ही आधे घंटे में प्रमाण पत्र आपके हाथों में सौंप दिया जाता है. यह खेल पंचायत भवन में कथित तौर पर एक दलाल के रूप में पूर्व उपमुखिया गोराई बैठा रहता है. वही सौदा करता है. सौदा पूरा होते हुई कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र महाली के खाते में घूस की रकम पहुंचते ही आधे घंटे में आपका प्रमाण पत्र आपको थमा दिया जाता है. ऐसा ही हुआ जादूगोड़ा के धर्मडीह गांव के मृतक मूलक रानी देवी के परिजनों के साथ.
यह खेल वर्षों से चल रहा .लोग बताते हैं कि बिना चढ़ावा दिए दौड़ते रहिए सालों भर मृत्य व जन्म प्रमाण के लिए. यह सब आपके पंचायत सचिव सोमाय टुडू की मौजूदगी में कार्यालय के अंदर खेल चलता है. यह अवैध कमाई की कुछ राशि छह सौ रुपये जिला ऑफिस के नाम से वसूली जाती है. घटना शनिवार की दोपहर तीन बजे की है. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों ने चांडिल प्रखंड विकास पदाधिकारी बालेश्वर रवि दास को दी है ताकि जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र के नाम से चल रही घूसखोरी के काले कारोबार पर अंकुश लग सके.
यह भी पढ़ें: गुमला: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो घायल, एक सदर अस्पताल रेफर