एसबीएस महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों ने किया शिक्षा सचिव के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

By : News11 Bharat
एसबीएस महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों ने किया शिक्षा सचिव के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क  वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा झारखंड प्रदेश के आह्वान पर  शनिवार को शहीद भगत सिंह महाविद्यालय जपला परिसर में  शिक्षा सचिव का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया. मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अरबिंद कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार बिना ठोस कारण के कॉलेज का अनुदान रोक दिया जो सरासर गलत है. अनुदान के ऑनलाइन समय सीमा के अंदर प्रविष्टि की गई थी,साथ ही परिषद के निर्देश अनुसार अनुदान का हार्ड कॉपी परिषद कार्यालय में समय सीमा के अंदर दी गई थी.

जैक द्वारा सभी प्रपत्र को वैध मानते हुए प्रतिवेदन मानव संसाधन विभाग झारखंड सरकार को भेजा गया .फिर भी बहाना बनाकर अनुदान 2025 26 का रोक दिया गया है. इसके विरोध में कॉलेज कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. अनुदान के लिए आगे भी आंदोलन जारी रहेगा.उन्होंने बताया कि संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 10 अप्रैल को राजभवन के सामने विशाल महाधरना देने का भी निर्णय लिया गया है और महाधरना के उपरांत मोर्चा राज्यपाल को अनुदान काटने के संबध में ज्ञापन देकर जांच करने की मांग करेगा. 

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह , शिक्षक प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह प्रधान सहायक अंशुल सिन्हा,ममता सिंह,राकेश रंजन सिंह,शंभू शरण सिन्हा,कंचन कुमार सिंह,आकाश सिंह, नागेंद्र प्रसाद सिंह ,मोहम्मद मुक्सिद  अमित मिश्रा,संजीव रंजन सिंह,अरुण सिंह,नागेंद्र सिंह,हरिहर मेहता, श्रवण,रामू ,सुधांशु, संदीप, संतोष, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: चांडिल प्रखंड का तामुलिया पंचायत कार्यालय बना लूट का अड्डा, 1500 रुपये घूस की पर आधे घंटे में जारी होता है मृत्यु प्रमाण पत्र!

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार