गढ़वा जिला मुख्यालय के उंचरी में अवैध बूचड़खानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गोकशी प्रमाण मिलने पर जेसीबी से किया ध्वस्त

प्राथमिकी दर्ज करने के दिये गये निर्देश, SDM ने अभियान आगे भी जारी रहने की कही बात

By : News11 Bharat
गढ़वा जिला मुख्यालय के उंचरी में अवैध बूचड़खानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गोकशी प्रमाण मिलने पर जेसीबी से किया ध्वस्त

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में शनिवार को शहर के उंचरी क्षेत्र की गलियों में अवैध बूचड़खानों के विरुद्ध व्यापक सर्च अभियान चलाया गया. लगभग एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान अस्थाई टिन शेडनुमा कमरों में चल रहा एक अवैध बूचड़खाना मिला. जहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पशु अवशेष व अन्य अवैध सामग्री बरामद हुई. सर्च टीम में मौके पर मौजूद जिला पशुपालन पदाधिकारी ने प्रथम दृष्टया यह मामला गोकशी से संबंधित होने की पुष्टि की. 

तदुपरांत एसडीएम के आदेश पर त्वरित कार्रवाई की गई. बरामद अवशेषों को विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए वीडियोग्राफी कराते हुए जमीन में गाड़कर निस्तारित किया गया है तथा नमूनों को जांच हेतु भेजा जा रहा है. एसडीएम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पशुपालन पदाधिकारी, नगर परिषद तथा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है.

अवैध बूचड़खानों के संचालन की लगातार मिल रही थीं शिकायतें - एसडीएम

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उंचरी क्षेत्र में अवैध बूचड़खानों के संचालन की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं. हाल ही में तिलैया नदी के निकट बने श्मशान घाट के पास गोवंशीय पशुओं के अवशेष फेंकने संबंधी एक लिखित शिकायत भी उपायुक्त को मिली थी, जिसके आधार पर एसडीएम संजय कुमार के स्तर से कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई. इसके लिए दो दिन पूर्व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई की योजना बनाई गई थी. निर्धारित रणनीति के तहत शनिवार को एसडीपीओ नीरज कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्यासागर सिंह, अंचल अधिकारी सफी आलम, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री, पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, नगर प्रबंधक आदि के अलावा भारी पुलिस बल के साथ लगभग 1 घंटे तक उंचरी मोहल्ले की कई गलियों में सघन सर्च अभियान चलाया गया. 

सर्च अभियान में गोकशी के मिले प्रमाण

अभियान के दौरान उंचरी रेल लाइन के समीप ईटों और टीन शेड की मदद से निर्मित दो अस्थायी संरचनाओं के बाहर हड्डियां पाई गईं तथा दुर्गंध आने पर संदेह के आधार पर ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया. अंदर चमड़ा, प्रतिबंधित पशु अवशेष एवं अन्य सामग्री मिलने से गोकशी के पर्याप्त साक्ष्य मिले, इसके पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी एवं एसडीपीओ के निर्देश पर पशुपालन विभाग, नगर परिषद एवं पुलिस की टीम द्वारा सभी सामग्रियों को बाहर निकालकर विधिवत वीडियोग्राफी कराते हुए निस्तारण की कार्रवाई की गई.

चूंकि कार्रवाई के दौरान डर से आसपास के लोग भाग खड़े हुए थे या बताने को तैयार नहीं थे तथापि मौके पर अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी आदि को बुलाकर जमीन की विवरणी निकलवाई गई साथ ही अंचल अधिकारी से इस संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है कि उक्त बूचड़खाना जिस जमीन पर चल रहा था उसका भू स्वामी कौन है.
पशुओं के कान में लगने वाले मिले बारकोड युक्त टैग की कराई जा रही जांच

मौके पर गोवंशीय पशुओं के कान में लगने वाले बारकोड युक्त कुछ टैग भी मिले, उनकी भी जांच कराई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन गोवंशीय पशुओं का वास्तविक मालिक कौन था ताकि उन पशु मालिकों पर भी विधि सम्मत कार्रवाई हो सके.एसडीएम संजय कुमार तथा एसडीपीओ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अनैतिक और गैरकानूनी कारोबार करने वाले अपराधियों की धर-पकड़ के लिए नियमित कार्रवाई होगी, जांच में उजागर होने पर दोषियों पर झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 के तहत कठोर कार्रवाई होगी.

एसडीएम संजय कुमार ने जनता से अपील

संजय कुमार ने स्थानीय लोगों से भी अनुरोध किया है कि यदि उनके आसपास ऐसा अनैतिक और गैर कानूनी कारोबार चल रहा हो तो उसकी सूचना प्रशासन को जरूर दें, सूचना देने वालों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित रहेगी.

यह भी पढ़ें: आनंदपुर में प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय