वारदात

जामताड़ा शहर के राजबाड़ी मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषण समेत कई कीमती सामान चुराए

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान के साथ चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जामताड़ा शहर के राजबाड़ी मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषण समेत कई कीमती सामान चुराए

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 

जामताड़ा शहर के राजबाड़ी मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिए. गृहस्वामी सुभाष मुर्मू धनबाद रेल जीआरपी में एसआई के पद पर कार्यरत हैं. चोरी की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बताया गया कि सुभाष मुर्मू अपने भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार सुबह परिवार के साथ गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र के धमनी गांव स्थित पैतृक आवास गए थे. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने स्टोर रूम के वेंटिलेटर को तोड़कर घर में प्रवेश किया और एक कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर सोने की अंगूठी, तीन सोने के टॉप्स, चांदी की सिकड़ी समेत अन्य सामान चोरी कर लिए.

सोमवार शाम जब परिवार वापस लौटा तो घर के अंदर सामान बिखरा मिला. जांच में वेंटिलेटर और अलमारी टूटी मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पीड़ित की बहन उर्मिला मुर्मू ने जामताड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान के साथ चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है.

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों तक समय पर पहुंचे नल का जल, काम में कोताही बर्दाश्त नहीं - मंत्री योगेंद्र प्रसाद

संबंधित सामग्री

दवाओं की उपलब्धता और कीमत को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त

दवाओं की उपलब्धता और कीमत को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त

राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों की प्रत्येक बिल्डिंग में खुलेंगे जन औषधि केंद्र और अमृत फार्मेसी

भरनो के नगड़ी मोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल व स्कूटी सवार चार घायल, तीन को किया गया रिम्स रेफर

भरनो के नगड़ी मोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल व स्कूटी सवार चार घायल, तीन को किया गया रिम्स रेफर

दुर्घटना में घायल सभी चार लोगों को ग्रामीणों की मदद से भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया

झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, रांची के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, रांची के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा के लिए करें: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

ग्रामीणों तक समय पर पहुंचे नल का जल, काम में कोताही बर्दाश्त नहीं - मंत्री योगेंद्र प्रसाद

ग्रामीणों तक समय पर पहुंचे नल का जल, काम में कोताही बर्दाश्त नहीं - मंत्री योगेंद्र प्रसाद

बेतला में जल जीवन मिशन की समीक्षा, लापरवाह संवेदकों पर कार्रवाई के निर्देश

पंडरा के विकासनगर में एक बच्चे के गले से सोने के लॉकेट की छिनतई,  इलाके में दहशत का माहौल 

पंडरा के विकासनगर में एक बच्चे के गले से सोने के लॉकेट की छिनतई,  इलाके में दहशत का माहौल 

पंडरा थाना क्षेत्र के विकासनगर में एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छीनकर बदमाश फरार हो गया.