स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

समारोह के सफल, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों की बैठक

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू, प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

 बैठक में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रोटोकॉल में महत्वपूर्ण परिवर्तन की जानकारी दी गई. पूर्व वर्षों में ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीयगान का आयोजन किया जाता था, किंतु इस बार निर्देशानुसार कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीयगीत से की जाएगी. इसके पश्चात ध्वजारोहण, राष्ट्रीयगान, गार्ड ऑफ ऑनर, आयुक्त महोदय का संबोधन होगा. संबोधन के उपरांत पुनः राष्ट्रीयगीत का आयोजन किया जाएगा तथा अंत में राष्ट्रीयगान के साथ समारोह का समापन किया जाएगा.

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं. समारोह स्थल पर साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ रखा जाए. कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. समारोह को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया गया.

बैठक के अंत में अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: पलामू जिले के मोहम्मदगंज में कुत्ते के हमले में दो वृद्ध महिलाएं घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां